मैं 'राशि' एक दत्तक पुत्री। मैंने कभी यह जानने की कोशिश नहीं की कि मेरे जैविक माता पिता कौन हैं, क्योंकि मैं अपने जीवन से बहुत खुश थी। किसी तरह का मलाल अपने मन में नहीं लाना चाहती थी। जरूर उन्हें मेरी जरूरत नहीं थी और इन्हें मेरी बहुत जरूरत थी। कहते हैं- पालने वाला जन्म देने वालों से बड़ा होता है। उनके द्वारा मैं तिरस्कृत हुई, पर यहां सिर आंखों पर बिठाई गई। माँ ने तो मेरे लिए नौकरी ही छोड़ दी। मेरे माता पिता ने मुझे भरपूर प्यार, संरक्षण, संस्कार और अच्छी शिक्षा दी। उच्चतम शिक्षा के लिए मैं विदेश गई, वहीं कुछ महीने नौकरी भी की। इस बीच रोहन से मुलाकात हुई। हम दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। रोहन को विश्वास था कि उसके माता पिता उसकी पसंद पर कोई एतराज नहीं करेंगे। पर यह बात मैं दावे के साथ नही कह सकती थी। मैंने रोहन को बता दिया था कि मेरे माता पिता के निर्णय पर ही रिश्ता कायम रख सकूंगी। हम दोनों भारत आए। दोनों के माता पिता को रिश्ता पसन्द आया। एक वर्ष के भीतर हमारी शादी हो गई। मेरी नौकरी जारी ही थी। पीहर औ...
मैं उर्मिला, एक गृहिणी, सांसारिक सुख-दुःख , फ़र्ज़-अधिकार, क़र्ज़-हर्ज़ में रमी हुई महिला हूँ | मैंने खुशनुमा जिन्दगी, बच्चों की परवरिश, बच्चों के विवाह सभी पलों को बहुत जी भरकर जिया | जीवन के उतार-चढ़ाव, अनुभव और अनुभूतियों का तीखा, मीठा, कड़वा रसास्वादन भी हुआ पर कहीं मैं इन सब में बंध कर रह गयी | आज अंतरजाल अर्थात् इंटरनेट के माध्यम से अपने विचारों को आयाम दे कर स्वयं आज़ाद होना चाहती हूँ- पंखों को खोल कर स्वच्छंद उड़ना चाहती हूँ | उड़ कर देखूँ, पंखों में कितनी ताकत है !